
x
Amritsar अमृतसर : अमृतसर जिला शहरी पुलिस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल आंतकवादी ग्रुप के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम ओंकार सिंह है और वह जलाल उस्मा गांव का रहने वाला है।
इस आरोपी से पुलिस ने छह आधुनिक पिस्तौल और मैगजीन बरामद किए हैं। आरोपी बब्बर खालसा आतंकी संगठन के सदस्य यूके बेस्ड धर्म सिंह उर्फ धर्मा के संपर्क में था। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपी के बारे में सूचना मिली थी कि यह आतंकी संगठन के साथ मिलकर आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। आरोपी यूके बेस्ड आतंकी धर्मा के साथ संपर्क में था। धर्मा ही पाकिस्तान में बैठे आंतकवादी हरविंदर उर्फ रिंदा के साथ संपर्क कर वहां से हथियार और नशे की खेत मंगवाता, जिसे आरोपी ओंकार सिंह रिसीव करता और धर्मा के कहने पर अलग-अलग जगह पर सप्लाई कर देता था। इस आरोपी के बारे में सूचना मिलने पर टीम गठित की गई और नाकाबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
मौके पर ही आरोपी से आधुनिक पिस्तौल और मैगजीन बरामद किए गए। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी फिलहाल पढ़ाई कर रहा है और इसकी उम्र 18 साल है। इसी दौरान आरोपी आतंकियों के संपर्क में आ गया और उनके साथ मिलकर आतंकी गतिविधियों को अंजाम देना शुरू कर दिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है जल्दी इस मामले में और भी खुलासे होंगे। अमृतसर जिला देहाती पुलिस के स्पेशल सेल ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में हेरोइन और साथ में आधुनिक हथियार बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों के नाम लवप्रीत सिंह और बलविंदर सिंह निवासी कस्बा लोपोके हैं। इन तस्करों से पुलिस ने 6.15 किलो हेरोइन, एक पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस और दस हजार की ड्रग मनी बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान के तस्करों के साथ लिंक है और वहीं से हेरोइन मंगवा कर आगे सप्लाई करने का धंधा करते हैं।
जानकारी मुताबिक जिला देहाती पुलिस को सूचना मिली थी कि पाकिस्तान से सीमा के इस पर हेरोइन की बड़ी के भेजी गई है, जिसे लोपोके इलाके के रहने वाले किसी तस्कर की ओर से रिसीव किया गया है। इसी कड़ी के तहत जांच करते हुए पुलिस को शनिवार को सूचना मिली थी कि दो तस्कर हेरोइन की डिलीवरी करने के लिए जा रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी का ट्रैप लगाया और उक्त दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। मौके पर ही इनसे हेरोइन और पिस्टल व कारतूस बरामद किए गए। फिलहाल पुलिस इन दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि इनके और भी साथियों को गिरफ्तार किया जा सके और साथ ही और भी रिकवरी की जा सके।
Tagsछात्रबब्बर खालसासदस्यखतरनाकहथियारोंगिरफ्तारstudentbabbar khalsamemberdangerousweaponsarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





