
x
Jalandhar.जालंधर: गांव बीनेवाल में शिंदा बाबा के धार्मिक स्थल पर आयोजित भंडारे में नूडल्स खाने से 11 बच्चों समेत 16 लोग बीमार हो गए। बच्चों व अन्य लोगों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर में भर्ती कराया गया है। वे खतरे से बाहर हैं। उन्होंने बताया कि नूडल्स खाते ही उनका पेट फूल गया और उल्टी-दस्त होने लगे। सभी को उपचार के लिए सीएचसी बीनेवाल से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। बच्चों को सीएचसी ले जाया गया और एक बेड पर दो-तीन बच्चों को लिटाकर ड्रिप चढ़ाई गई। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सिविल अस्पताल गढ़शंकर रेफर कर दिया गया। बड़ी संख्या में लोग बीमार बताए जा रहे हैं, जिनका स्थानीय स्तर पर उपचार चल रहा है।
भंडारा खाने से बीमार होने वालों में ध्रुव सिंह (12), नवजोत सिंह (13), संजीव कुमार (17), विशाल कुमार (20), अमित कुमार (21), कुलदीप सिंह (26), समर (9), राजवीर (7), सुखमन सिंह (12), मनप्रीत (7), रोहित (12), गुरप्रीत (11), हिमांशु सहजल (10), हेरी सिंह (10), वीर सिंह (8), परवीन (17) सभी निवासी बीनेवाल शामिल हैं। कुछ लोग नंगल से शिंदा बाबा के दर्शन करने आए थे और उन्होंने भंडारा आयोजित किया था। एसएमओ डॉ. संतोख राम ने बताया कि खाना खाने से बीमार हुए लोगों की हालत में सुधार हो रहा है। इमरजेंसी में एक बेड पर दो-तीन मरीजों को लिटाना पड़ा। इसके बाद उन्हें वार्ड में अलग-अलग बेड पर शिफ्ट किया गया।
TagsBhandaraनूडल्स खाने11 बच्चों16 लोग बीमारafter eating noodles11 children16 people fell illजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





