
x
Patiala पटियाला : फर्जी दस्तावेजों पर जमानत कराने वाला गिरोह करीब 150 अपराधियों की जमानतें करवा चुका है। इनमें नशा तस्कर भी शामिल हैं। इस गिरोह का पटियाला पुलिस ने पर्दाफाश किया था।
पुलिस ने गिरोह के सरगना रेणु कांत समेत सभी नामजद नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि इस मामले में एक अज्ञात के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि आरोपियों के पास से चार फर्जी मुहरें, 22 फर्द, आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। साथ ही फर्जी दस्तावेज तैयार करने के लिए एक टैब व एक मेमोरी कार्ड भी बरामद हुआ है। एसएसपी ने बताया कि युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम के तहत इस गिरोह के सदस्यों का पकड़ा जाना बड़ी सफलता है। एसएसपी ने कहा कि उक्त गिरोह ने नशा तस्करों, हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी और अन्य गंभीर अपराधों में जेलों में बंद अपराधियों की जमानतों के लिए जाली दस्तावेज तैयार किए।
असली व्यक्तियों की जगह उनके गिरोह के सदस्यों के जाली दस्तावेज तैयार करके संबंधित अदालतों से 150 नशा तस्करों की जमानतें करवाईं। जमानत भरवाने के समय अदालत की वेबसाइट से ओटीपी जारी होता है, जिसे वे मिलीभगत और ओटीपी की जालसाजी करके प्राप्त करते थे। इसकी गहनता से जांच की जा रही है। पूछताछ के दौरान आरोपियों के कब्जे से जाली दस्तावेज तैयार करने के लिए चार जाली मुहरें, 22 (फर्द, आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज), एक टैब, मेमोरी कार्ड तथा एक आई 20 कार बरामद की गई है।
एसएसपी ने बताया कि शुक्रवार को लेबर कोर्ट के नजदीक बारादरी से गिरोह के सरगना रेणु कांत, सतपाल उर्फ सन्नी, गुरदीप सिंह उर्फ रवि, हाकम सिंह, कुलविंदर सिंह उर्फ रोहित को गिरफ्तार किया गया। वहीं, शनिवार को पुराना बस स्टैंड के नजदीक विकास नगर से संदीप सिंह उर्फ गग्गी, लवप्रीत सिंह लवी, धीरा सिंह तथा जगदीप सिंह उर्फ दीप को गिरफ्तार किया गया। एसएसपी ने बताया कि इस गिरोह का मुख्य सरगना रेणु कांत है। इस गिरोह के कई सदस्यों के खिलाफ धोखाधड़ी तथा अन्य अपराधों के तहत पहले ही मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा, ताकि रिमांड हासिल करके गहनता से पूछताछ की जा सके।
Tagsफर्जीदस्तावेज़ोंजमानतअपराधीपटियालागिरफ्तारfakedocumentsbailcriminalpatialaarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





