
x
आज यहां बलौंगी में घेराबंदी और तलाशी अभियान (सीएएसओ) के दौरान 12 लोगों को पकड़ा गया। बलौंगी थाने में चोरी का एक मामला और एनडीपीएस एक्ट तथा आबकारी के तहत एक-एक एफआईआर दर्ज की गई।
मोहाली में विशेष डीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने अभियान का नेतृत्व किया। रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर और मोहाली के एसएसपी दीपक पारीक मौजूद थे। अभियान में एक एसपी, नौ डीएसपी और तीन ट्रैफिक इंचार्ज समेत करीब 280 पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया।
Next Story





