पंजाब

भारत विकास परिषद द्वारा मजदूरों को बांटे गए 100 लेबर कार्ड

Admin2
25 May 2022 12:34 PM GMT
भारत विकास परिषद द्वारा मजदूरों को बांटे गए 100 लेबर कार्ड
x
मजदूरों को लेबर कार्ड भेंट किए

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : भारत विकास परिषद द्वारा अध्यक्ष मुकेश वर्मा व उनकी टीम द्वारा कलर प्रिट निकलवा कर कार्डो को लेमिनेट करवाया गया। बुधवार को सहायक कमिश्नर जनरल अमनदीप कौर ने मजदूरों को लेबर कार्ड भेंट किए। इससे पूर्व अमनदीप कौर को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान उनके साथ विशेष तौर पर जिला गाइडेंस काउंसलर परमिदर सिंह सैणी भी शामिल थे। बटाला जिला लेबर एन्फोर्समेंट अधिकारी नवदीप सिंह ने मजदूरों को इस कार्ड के माध्यम से होने वाले लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि बेटी के जन्म पर उनके विभाग द्वारा 51 हजार की एफडी करवाकर दी जाती है तथा 18 वर्ष पूरे होने पर मजदूर के परिवार को दिए जाते हैं व शादी होने पर 51 हजार का शगुन भी दिया जाता है।

उन्होंने अन्य दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी विवरण किया।
Next Story