राज्य

रोड शो में प्रियंका गांधी वाड्रा भी साथ मौजूद

Teja
12 April 2023 5:32 AM GMT
रोड शो में प्रियंका गांधी वाड्रा भी साथ मौजूद
x

कांग्रेस : कांग्रेस नेता राहुल गांधी संसद सदस्यता जाने के बाद पहली बार आज केरल में अपने पूर्व संसदीय क्षेत्र वायनाड के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान राहुल गांधी ने वायनाड में एक रोड शो किया, साथ ही बताया जा रहा है कि वो एक रैली को भी संबोधित करेंगे। रोड शो में राहुल के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहीं।

वायनाड में रोड शो के दौरान राहुल गांधी जिस वाहन पर सवार थे, उसपर आगे की तरफ बड़े शब्दों मेंं 'सत्यमेव जयते' लिखा हुआ देखा गया। रोड शो में गांधी को अपनी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ दिखे। रैली के दौरान यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (कांग्रेस के नेतृत्व वाले राज्य विपक्षी गठबंधन) के सैकड़ों कार्यकर्ता कलपेट्टा में भारतीय ध्वज लेकर रोड शो के लिए जमा हुए। राहुल गांधी के अगवानी के लिए सभी आयु वर्ग के लोगों को सड़क के किनारे इकट्ठा देखा जा सकता था।

Next Story