राज्य

पुलिस ने छापे में ट्रक से 208 किलो गांजा किया जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Admin Delhi 1
9 April 2022 4:08 PM GMT
पुलिस ने छापे में ट्रक से 208 किलो गांजा किया जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
x

स्टेट क्राइम न्यूज़: एनजेपी थाना की पुलिस ने शनिवार को एक ट्रक से 208 किलो गांजे के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम दिनेश साहनी है। वह बिहार के निवासी है। एनजेपी थाना प्रभारी समीर तामांग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर को उनकी सादी वर्दी की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर फूलबाड़ी जोटियाकाली इलाके में अभियान चलाया। अभियान के दौरान एक ट्रक को रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान असम नंबर की ट्रक से 20 पैकेट गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजा का वजन 208 किलो है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपित से पुलिस को पता चला कि गांजा मणिपुर से तस्करी के लिए बिहार लाया जा रहा था। बरामद गांजा की अनुमानित बाजार कीमत करीब 16 लाख 40 हजार रुपये है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Next Story