राज्य

पुलिस ने महिला अश्लील हरकत के आरोप में तीन नामजद और दो अज्ञातों पर किया जुर्म दर्ज,

Teja
24 Jun 2022 1:00 PM GMT
पुलिस ने महिला अश्लील हरकत के आरोप में  तीन नामजद और दो अज्ञातों पर किया जुर्म दर्ज,
x
जुर्म दर्ज,

हल्द्वानी। वनभूलपुरा थाना पुलिस ने एक महिला की तहरीर पर तीन नामजद और दो अज्ञातों के खिलाफ अश्लील हरकत का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि विरोध करने पर युवकों ने महिला के भाई के साथ मारपीट की। बीते गुरुवार को इस मामले में एक संगठन के पदाधिकारी महिला के साथ कोतवाली पहुंचे थे।

उन्होंने कार्रवाई की मांग करते हुए एसपी सिटी से मुलाकात की थी।पुलिस के अनुसार महिला का आरोप है कि बीते 22 जून की रात सद्दाम नाम का युवक, उसका जीजा, शाहरुख सहित दो अन्य उनके घर में घुस आए। आरोपी महिला के साथ अश्लील हरकतें करने लगे। जब उनका विरोध किया गया तो आरोपियों लोगों ने महिला के भाई के साथ मारपीट कर दी। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। एसओ नीरज भाकुनी ने बताया, मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


Next Story