राज्य

सिलीगुड़ी में पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ महिला को किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
14 April 2022 10:19 AM GMT
सिलीगुड़ी में पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ महिला को किया गिरफ्तार
x

नार्थ ईस्ट क्राइम न्यूज़: सिलीगुड़ी महकमा के खोरीबाड़ी स्थित पानीटंकी से मादक पदार्थ के साथ एक महिला को एसएसबी ने बुधवार रात गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला का नाम बरकी मुर्मू (47) है। वह खोरीबाड़ी की रहने वाली है। एसएसबी की 41वीं बटालियन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार रात जवानों द्वारा पानीटंकी इलाके में एक महिला को संदिग्ध रूप में देखा। जब जवानों द्वारा संदिग्ध महिला की तलाशी ली गई तो उसके पास से 152 ग्राम मार्फिन बरामद किया गया। इसके बाद आगे की कार्रवाई के लिए एसएसबी के जवानों ने महिला को खोरीबाड़ी पुलिस को देर रात सौंप दिया। महिला नेपाल में उक्त मादक पदार्थ की तस्करी करने वाली थी। खोरीबाड़ी पुलिस की कार्रवाई में जुट गई है।

Next Story