राज्य

कट्‌टे के साथ सोशल मीडिया पर डाले फोटो, पुलिस पहुंची तो पता चला पड़ोस के लड़के की थी बंदूक

Soni
5 March 2022 9:17 AM GMT
कट्‌टे के साथ सोशल मीडिया पर डाले फोटो, पुलिस पहुंची तो पता चला पड़ोस के लड़के की थी बंदूक
x

एक 19 साल की लड़की ने सोशल मीडिया पर कट्‌टे के साथ कुछ फोटोज शेयर किए हैं। लड़की के फोटो क्राइम ब्रांच पुलिस तक पहुंचे तो अफसरों ने जांच और कार्रवाई करने के लिए कहा। जांच में पता चला कि लड़की उपनगर ग्वालियर के जांजगीर कटरा की है। पुलिस लड़की के घर जा पहुंची। पुलिस ने लड़की को राउंडअप कर लिया।


लड़की ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि घर पर एक फंक्शन था। इसमें पास में रहने वाला आकाश प्रजापति आया हुआ था। उसके पास ही यह कट्‌टा था। पुलिस ने आकाश को अरेस्ट कर कट्‌टा भी जब्त कर लिया। आकाश पर आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।

Next Story