राज्य

पटना: ज्ञान भवन में लगा मेगा ट्रेड फेयर

Soni
5 March 2022 5:25 PM IST
पटना: ज्ञान भवन में लगा मेगा ट्रेड फेयर
x

राजधानी पटना के ज्ञान भवन में 4 मार्च से मेगा ट्रेड फेयर लगा है, जो 13 मार्च तक रहेगा। आज इसका दूसरा दिन है। पटना में ट्रेड फेयर का आयोजन छठी बार हो रहा है। पिछली बार साल 2021 के अक्टूबर में यह आयोजित हुआ था। ट्रेड फेयर में 8 अलग-अलग देशों समेत भारत के 16 राज्यों के प्रसिद्ध सामानों का स्टॉल लगाया गया है। इसमें आए दुबई के डिजाइनर कपड़े और परफ्यूम, अफगानिस्तान के ड्राय फ्रूट्स, ईरानी ज्वैलरी, बांग्लादेश की साड़ी, सिंगापुर का स्टीम आयरन, लेबनान के ब्रास प्रोडक्ट, मलेशिया के फाउंटेन वाकई शानदार हैं। थाईलैंड के असेसीरीज औऱ टर्की का ग्लास लैंप भी आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। इन सबके अलावा यहां भारत के 16 अलग-अलग राज्यों के भी सामानों का स्टाल लगाया गया है। इसमें दुनिया भर के प्रसिद्ध सामान आसानी से मिल जा रहे हैं।


मेले के ऑर्गनाइजर तपन घोष ने बताया कि दुनिया भर के सामान दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में मिल जाते हैं। लेकिन बिहार, रांची जैसी जगहों पर नही मिलते। इसीलिए इस मेले को बिहार लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि टोटल 98 स्टॉल लगाए गए हैं। इसमें भारत के अलग-अलग राज्यों के सामान भी हैं। यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं और खरीदारी भी कर रहे हैं।

Next Story