राज्य

बिश्वनाथ में बच्ची के साथ यौन शोषण के आरोप में वृद्ध व्यक्ति गिरफ्तार

Admin Delhi 1
3 April 2022 12:13 PM GMT
बिश्वनाथ में बच्ची के साथ यौन शोषण के आरोप में वृद्ध व्यक्ति गिरफ्तार
x

नार्थ ईस्ट क्राइम न्यूज़: बिश्वनाथ जिला के काठनिबारी इलाके में एक वृद्ध व्यक्ति पर सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने रविवार को बताया कि काठनिबारी गांव के महिम शर्मा (60) नामक वृद्ध व्यक्ति अपने घर के पास की एक सात साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर में ले गया और उसके दुष्कर्म किया। घटना शुक्रवार की बतायी गयी है। शनिवार को भी बच्ची को महिम शर्मा बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने की फिराक में था। लेकिन, बच्ची घटना को लेकर काफी डरी हुई थी। बावजूद बच्ची ने इस वायके की जानकारी अपनी मां को दी। जिसके बाद बच्ची की मां ने रविवार की सुबह घटना की जानकारी विलेज डिफेंस पार्टी (वीडीपी) और आसपास के लोगों को दी।

मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपित महिम शर्मा के मुंह पर चूना पोतकर और चप्पल की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची की मां ने घटना के संबंध में जिनजिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। स्थानीय लोग और बच्ची की मां ने आरोपित को फांसी दिए जाने की मांग की है। पुलिस दर्ज प्राथमिकी के आधार पर गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ कर रही है।

Next Story