ओडिशा

युवती ने खुद को लगाई आग, पुलिस ने पूर्व प्रेमी को हिरासत में लिया

jantaserishta.com
18 Nov 2026 1:05 PM IST
युवती ने खुद को लगाई आग, पुलिस ने पूर्व प्रेमी को हिरासत में लिया
x
बुरी तरह झुलस गई.
भुवनेश्वर: ओडिशा के भुवनेश्वर में इन्फो सिटी पुलिस थाना क्षेत्र में एक 21 वर्षीय युवती ने खुद को आग लगा ली, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। कमिश्नरेट पुलिस ने बुधवार को एक बयान में बताया कि मंगलवार रात करीब 10:30 बजे इन्फोसिटी पुलिस स्टेशन को सूचना मिली कि पत्थरगड़िया 200 फीट रोड पर एक युवती ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। इसके बाद, इन्फोसिटी पुलिस के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और महिला को बचाया।
पुलिस ने बताया, "पीड़िता को कैपिटल पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए एम्स भुवनेश्वर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, वह 90 प्रतिशत तक जल गई है।" पीड़िता की हालत बहुत नाजुक बताई जा रही है और वह अस्पताल में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही है। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि पीड़िता पहले नयापल्ली पुलिस स्टेशन इलाके के एक नर्सिंग इंस्टीट्यूट में कंप्यूटर ऑपरेटर के तौर पर काम करती थी।
पुलिस ने बताया, "खुद को नुकसान पहुंचाने का मुख्य कारण रिश्तों से जुड़ी समस्या है। कुछ महीने पहले ही उसका अपने बॉयफ्रेंड के साथ ब्रेकअप हुआ था।" सूत्रों के अनुसार, महिला पत्थरगड़िया स्थित एक कैफे में अपने पूर्व प्रेमी से मिलने गई थी। वहां उसने अपने पूर्व प्रेमी के साथ किसी दूसरी लड़की को देखा, जिससे वह भड़क गई और दोनों के बीच तीखी बहस हो गई।
वह वहां से चली गई, लेकिन बाद में एक ज्वलनशील पदार्थ लेकर वापस लौटी और कैफे के पास खुद को आग लगाने की कोशिश की। अनुगोल जिले के रहने वाली युवती के पूर्व प्रेमी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ताकि घटना में उसकी भूमिका का पता लगाया जा सके।
पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि महिला को वह ज्वलनशील पदार्थ कहां से और कैसे मिला। गौरतलब है कि खुद को आग लगाने की कई घटनाओं के बाद राज्य सरकार ने पहले ही सख्त निर्देश जारी किए थे कि पेट्रोल और डीजल को प्लास्टिक की बोतलों या अन्य अनधिकृत कंटेनरों में न बेचा जाए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story