ओडिशा

विश्व कीर्तिमान! 46 सेकेंड में 7 साल के छात्र ने किया 118 रासायनिक तत्व के नाम का शुद्ध उच्चारण

Gulabi
18 Dec 2021 11:44 AM GMT
विश्व कीर्तिमान! 46 सेकेंड में 7 साल के छात्र ने किया 118 रासायनिक तत्व के नाम का शुद्ध उच्चारण
x
118 रासायनिक तत्व के नाम का शुद्ध उच्चारण
एक सात वर्षीय छात्र ने 46 सेकेंड में 118 रासायनिक तत्व के नाम का शुद्ध उच्चारण कर विश्व कीर्तिमान बनाया है। जिन रासायनिक तत्वों के नाम का शुद्ध उच्चारण करने में अच्छे-अच्छे छात्रों के पसीने छूट जाएंगे, उसका नन्हें से बालक ने चेस खेलते-खेलते बेझिझक एवं बिना रूके हुए शुद्ध उच्चारण कर सभी को चकित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक सात वर्षीय छात्र उत्पलक्ष जेना का घर कटक जिले के नुआपाटणा इलाके में है। जेना ने चेस खेलने के समय मात्र 46 सेकेंड में 118 रसायनिक तत्व के नाम का सही सही उच्चारण किया है। रासायनिक तत्वों के नाम का शुद्ध उच्चारण के लिए जेना का नाम इंटरनेशनल बुक आफ रिकार्ड में दर्ज हो गया है। उत्पलक्ष जेना डीएवी स्कूल में पढ़ाई कर रहा है। उसके पिता विदेश में एयरक्राफ्ट इंजीनियर के तौर पर काम करते हैं। मां एससीबी मेडिकल में नर्स हैं।
सात वर्षीय उत्पलक्ष जेना की यह पहली प्रतियोगिता नहीं है जिसमें उन्हें सफलता मिली है बल्कि इससे पहले वह राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिता में सफलता हासिल कर चुके हैं। छात्र उत्पलक्ष जेना ने कहा कि इस सफलता के लिए मैं बहुत खुश हूं। उत्पलक्ष जेना की मां ने कहा है कि चेस खेलते हुए 118 रासायनिक तत्व का शुद्ध उच्चारण कर बेटे ने रिकार्ड स्थापित किया है। इससे पहले इंडिया बुक आफ रिकार्ड में भी भाग लिया था और इसे प्रमाणपत्र मिला हुआ है।
Next Story