
x
भुवनेश्वर: पर्यावरण स्थिरता के लिए एक मेगा वृक्षारोपण अभियान ‘मो गच्छा मो परिवार’ (मेरा पेड़, मेरा परिवार) का शुभारंभ हाल ही में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कालाहांडी और रायगढ़ जिलों में वेदांता एल्युमीनियम द्वारा किया गया।
वेदांता लांजीगढ़ के अभियान का लक्ष्य दोनों जिलों में एक लाख से अधिक फलदार पौधे लगाना है, जिससे लगभग 30,000 ग्रामीण परिवारों को लाभ मिलेगा। वृक्षारोपण के लिए आम, अमरूद, कटहल और मोरिंगा जैसी लोकप्रिय प्रजातियों के पौधों का चयन किया गया है।
इस पहल की शुरुआत बलभद्रपुर गांव और वेदांता के प्लांट परिसर में समुदाय के नेतृत्व में वृक्षारोपण के माध्यम से की गई। कर्मचारियों, वरिष्ठ नेतृत्व, स्कूली बच्चों, सरकारी अधिकारियों और स्थानीय समुदाय के सदस्यों सहित 600 से अधिक लोगों ने इसमें भाग लिया।
Next Story





