
x
Odisha ओडिशा : राज्य के दो युवाओं का चयन वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (वेव्स-2025) के लिए हुआ है। दोनों एक से चार मई तक मुंबई में होने वाले इस कार्यक्रम में अपनी किस्मत आजमाएंगे। चयनित होने वालों में जाजपुर की भाग्यश्री सत्पथी और भुवनेश्वर के युवक ऋषव महांती भी शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि वेव्स के फाइनल आयोजन के लिए देशभर से 42 लोगों का चयन हुआ है, जिनमें दो ओडिशा के हैं। जाजपुर जिले के धर्मशाला की रहने वाली भाग्यश्री अहमदाबाद के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (एनआईडी) से पढ़ाई कर रही हैं। इसके साथ ही भारतीय पौराणिक कथाओं और क्षेत्रवाद से प्रेरित भाग्यश्री ने कुछ लघु फिल्मों का निर्देशन भी किया है। इनमें पासा और हैप्पी बर्थडे तारा को पहचान मिल चुकी है।
TagsOdishatwo young menwavesselectedदो युवावेव्सचयनितजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





