ओडिशा

बारुपाड़ा में अधेड़ ने की खुदकुशी, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Gulabi
14 Dec 2021 4:45 PM IST
बारुपाड़ा में अधेड़ ने की खुदकुशी, पुलिस ने किया मामला दर्ज
x
नगर अंतर्गत वार्ड नंबर-13 स्थित बारुपाड़ा में एक घर से अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया गया
राजगांगपुर : नगर अंतर्गत वार्ड नंबर-13 स्थित बारुपाड़ा में एक घर से अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान बारुपाड़ा निवासी दिलीप जयसवाल (54) के रूप में हुई है। राजगांगपुर थाना की पुलिस एक मामला दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।
पड़ोसियों के अनुसार, सुबह दिलीप जयसवाल अपने घर के पास घूमते देखा गया था। करीब साढ़े नौ बजे दिलीप का घर के अंदर गया तो उसने पिता को पंखे से लटके हुए देखा। उसकी चींख पुकार सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे तथा इसकी सूचना राजगांगपुर थाना को दी। सूचना पाकर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा तथा मामले की जांच शुरू की। हालांकि दिलीप ने आत्महत्या की या हत्या हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलने की बात पुलिस ने कही है। पड़ोसियों के अनुसार, दिलीप अपने परिवार को लेकर बहुत परेशान रहता था। खासकर उसका बेटे से अक्सर लड़ाई झगड़ा होता था।
Next Story