ओडिशा

दो सांड की लड़ाई से बचकर भाग रही गाय दो दीवारों के बीच फंसी, फिर बाहर निकाला गया

Gulabi
18 Dec 2021 1:31 PM GMT
दो सांड की लड़ाई से बचकर भाग रही गाय दो दीवारों के बीच फंसी, फिर बाहर निकाला गया
x
दो सांड की लड़ाई से बचकर भाग रही एक गाय दो दीवारों के बीच फंस गई
झारसुगुड़ा : दो सांड की लड़ाई से बचकर भाग रही एक गाय दो दीवारों के बीच फंस गई। लगभग 12 घंटे से अधिक समय तक छटपटा रही गाय को स्थानीय लोगों ने पोकलेन के सहयोग से दीवार तोड़ कर बाहर निकाला। स्थानीय लोगों के प्रयास से गाय की जान बच गई।
यह घटना झारसुगुड़ा शहर के सरबाहल-सुनारीमुंडा मार्ग की है। गुरुवार की रात दो सांड की लडाई में एक गाय दीवारों के बीच फंस गई। स्थानीय लोगों को इस घटना की सूचना मिली तो वे उसे बचाने के प्रयास में जुट गए। सुबह घंटों मेहनत के बाद दीवारों के बीच फंसी गाय को सुरक्षित निकाला गया। इस कार्य में सामाजिक कार्यकर्ता राजेश पाढ़ी, नलिनी श्रीवास्तव, सूर्य नारायण कुंअर, चंदन बड़ोदिया व अन्य युवकों ने पोकलेन की सहायता से दीवार को तोड़ कर गाय को निकाला।
Next Story