ओडिशा

तापमान 40 के पार, सबसे गर्म रहा बौद्ध

Admin2
4 May 2022 4:24 PM IST
तापमान 40 के पार, सबसे गर्म रहा बौद्ध
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : ओडिशा में ग्रीष्म प्रवाह का दौर जारी है। 44.5 डिसे के साथ बौद्ध शहर आज प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। प्रदेश के 18 शहरों में तापमान आज 40 डिसे के पार रिकार्ड किया गया है। उसी तरह से 6 शहरों में पारा 43 डिसे या उससे अधिक रिकार्ड किया गया है। स्थानीय मौसम विभाग की तरफ से उक्त जानकारी दी गई है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आज 4 मई को दक्षिण अंडमान सागर में एक चक्र (खुर्नीबलया) बनने की सम्भावना है। इसके प्रभाव से 6 मई को उक्त इलाके में कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। इसके 24 घंटे में यह अधिक सक्रिय हो जाएगा, जिसके प्रभाव से राज्य में एक सप्ताह तक काल बैशाखी के साथ बारिश होने की सम्भावना है।


Next Story