
x
Odisha ओडिशा : इंदौर से भुवनेश्वर जा रही 140 यात्रियों को लेकर जा रही इंडिगो की फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण एक घंटे देरी से रवाना हुई।
एयरपोर्ट के निदेशक विपिन कांत सेठ ने बताया कि इंडिगो की फ्लाइट 6ई 6335 के पायलटों ने तकनीकी खराबी को तब महसूस किया, जब विमान टेक-ऑफ के लिए रनवे पर पहुंच रहा था।
विमान को वापस एप्रन पर लाया गया। इंजीनियरों द्वारा तकनीकी खराबी को ठीक करने के बाद विमान ने उड़ान भरी।
एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि इस वजह से सोमवार को निर्धारित समय से करीब एक घंटे की देरी से उड़ान भरी गई।
गौरतलब है कि एप्रन एयरपोर्ट का वह हिस्सा होता है, जहां विमान खड़े किए जाते हैं, ईंधन भरा जाता है, रखरखाव किया जाता है और यात्रियों को विमान में चढ़ाया या उतारा जाता है।
TagsBhubaneswarIndigoFlightइंडिगोफ्लाइटजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





