
x
ओडिशा के नए डीजीपी
ओडिशा सरकार ने प्रदेश के नए डीजीपी के तौर पर सुनील कुमार बंसल को नियुक्त किया है। नए डीजीपी बनने के बाद 1987 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील बंसल ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा है कि वे अपने दायित्व को ठीक ढंग से निभाने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। सुरक्षा एवं सेवा पुलिस का मुख्य उद्देश्य होगा। लोगों को भयमुक्त वातावरण देना हमारी प्राथमिकता होगी। दलित एवं आदिवासियों को न्याय मिले इसके लिए मैं काम करूंगा। रणनीति बनाने के लिए कुछ समय की जरूरत है।
यहां उल्लेखनीय है कि डीजीपी अभय की जगह पर सुनील कुमार बंसल दायित्व ग्रहण करेंगे। 31 दिसम्बर को डीजीपी अभय का कार्यकाल खत्म होने के बाद नए डीजीपी अपना कार्यभार सम्भालेंगे। सुनील कुमार बंसल वर्तमान समय में खुफिया विभाग के निदेशक के तौर पर मुम्बई में कार्यरत हैं। इससे पहले वेल मयूरभंज के एसपी के तौर पर कार्यभार सम्भाल चुके हैं। काफी समय पहले वह केन्द्रीय डेपुटेशन में चले गए थे। ओड़िशा पुलिस की तरफ से ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है। नए डीजीपी के तौर पर बंसल का स्वागत करने के साथ ही उनके साथ काम करने के लिए उत्साहित रहने की बात ओड़िशा पुलिस की तरफ से ट्वीट के जरिए कही गई है।
Next Story





