
x
Odisha ओडिशा: राजधानी भुवनेश्वर स्थित जयदेव भवन में मंगलवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा, राष्ट्रीय एकता और जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि मुखर्जी का जीवन देश की अखंडता और विकास के प्रति समर्पण का प्रतीक है।
सीएम माझी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने भारतीय राजनीति में मूल्य आधारित नेतृत्व की नींव रखी और देश की एकता को मजबूत करने में अहम योगदान दिया। उन्होंने युवाओं से उनके विचारों और आदर्शों को अपनाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
आयोजन में वक्ताओं ने उनके जीवन, विचारधारा और देश के प्रति समर्पण पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर शिक्षा, राष्ट्रवाद और सामाजिक एकता के संदेश को आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को डॉ. मुखर्जी के योगदान से परिचित कराना और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना बताया गया।
Next Story





