
x
Bhadrak भद्रक: ओडिशा के भद्रक जिले में शनिवार को एक खड़ी पर्यटक बस और तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक के बीच टक्कर में दस लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह घटना भंडारीपोखरी इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-16 के एक हिस्से में हुई।
भंडारीपोखरी थाने के प्रभारी निरीक्षक महाप्रसाद नायक ने बताया कि पुरी जा रही बस चताबारा के पास पंक्चर टायर बदलने के लिए रुकी थी, तभी कंटेनर ट्रक ने पीछे से उसमें टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए जिला मुख्यालय अस्पताल (डीएचएच) ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि बाद में उनमें से चार को कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Tagsओडिशारफ्तार ट्रकodishaspeeding truckजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





