ओडिशा

तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो रिक्शा को पीछे से मारी टक्कर, महिला की मौत, 4 की गंभीर

Gulabi
17 Nov 2021 4:44 PM GMT
तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो रिक्शा को पीछे से मारी टक्कर, महिला की मौत, 4 की गंभीर
x
तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो रिक्शा को पीछे से ठोक दिया
मंगलवार को सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 49 पर भंवरखोल के नजदीक दुर्गा चौक के पास में एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो रिक्शा को पीछे से ठोक दिया। टक्कर इतनी भयावह थी कि टेंपो में सवार एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि टेंपो में सवार अन्य चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक महिला की पहचान झारसुगुड़ा के लहंडाबूड़ निवासी 45 वर्षीय द्रौपदी पटेल के रूप में हुई है। घायलों में सिधुलता पटेल, हिना ठाकुर, बेदमती ठाकुर तथा जमुना ठाकुर शामिल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ये महिलाएं झारसुगुड़ा से टेंपो किराए में लेकर लखनपुर ब्लॉक के कनकतोरा की और जा रहे थे कि भंवरखोल के पास हादसे का शिकार हो गई। बताया जाता है कि चार में से दो महिलाओं की हालत ज्यादा बिगड़ जाने से उनका स्थानांतरण बुर्ला स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल कर दिया गया है। दुर्घटना के बाद इलाके में उत्तेजना व्याप्त हो गई हो गई है। बाद में बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर उत्तेजित लोगो को समझा बुझाकर स्थिति को नियंत्रित कियाट्रक की ठोकर से टेंपो सवार महिला की मौत, चार गंभीर

Next Story