ओडिशा

ओड़िशा के राउरकेला श्रम विभाग कार्यालय में कर्मचारियों का टोटा

Gulabi Jagat
22 Jun 2022 8:58 AM GMT
ओड़िशा के राउरकेला श्रम विभाग कार्यालय में कर्मचारियों का टोटा
x
ओड़िशा न्यूज
राउरकेला : राउरकेला स्थित श्रम कार्यालय में कर्मचारियों का अभाव होने के कारण श्रमिकों तथा श्रम संबंधित समस्या का समाधान करने में विलंब हो रहा है। राउरकेला श्रम कार्यालय के संयुक्त श्रम आयुक्त के अधीन सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा व क्योंझर जिले हैं। 2005 से 2010 की तुलना में अब कर्मचारियों की संख्या काफी कम है जबकि कार्यालय का काम काफी बढ़ गया है।
राउरकेला को ओडिशा की औद्योगिक राजधानी माना जाता है। ओडिशा भर के लोगों को विश्वास है कि गांव में कुछ नहीं मिल रहा तो राउरकेला चलना है, वहां कुछ न कुछ उपाय हो जायेगा। राज्य ही नहीं बल्कि देश के अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रमिक व कर्मचारी आकर राउरकेला इस्पात संयंत्र एवं अन्य छोटे बड़े संयंत्रों में काम कर रहे हैं। राउरकेला श्रम कार्यालय में कर्मचारियों की कमी होने के कारण उनकी समस्याओं का ठीक तरह से समाधान नहीं हो पा रहा एवं लंबे समय से वेतन, बकाया एवं अन्य मांगों पर विचार नहीं हो पा रहा है। सरकार की ओर से यहां दो डीएलसी पद दिए गए हैं जो खाली हैं। दो एएलओ की जगह एक क अधिकारी काम कर रहे हैं। दोड डीएलओ की जगह एक काम कर रहे हैं। मुख्य क्लर्क का पद रिक्त है। तीन रुरल लेबर इंस्पेक्टर में से सभी पद खाली हैं। स्टेटिक्स असिस्टेंट, वरिष्ठ स्टेनो, वरिष्ठ क्लर्क का पद भी रिक्त है। तीन जूनियर क्लर्क पद में केवल एक काम कर रहा है। सात स्वीकृत पियून पद भी रिक्त हैं। आउट सोर्सिंग में तीन पियून काम कर रहे हैं।
कोट-
श्रम कार्यालय में कर्मचारियों का अभाव है जिससे श्रमिकों को समय पर न्याय नहीं मिल पा रहा है। अधिकारियों पर काम का अधिक दबाव है। इससे वे सुचारु रूप से कार्य का निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं। सरकार सभी क्षेत्र में नियुक्ति के अवसर दे रही है। श्रम विभाग में भी कर्मचारियों के आने से काम आसान होगा एवं सुचारु रूप से काम हो सकेगा।
- प्रणव प्रकाश जेना, संयुक्त श्रमायुक्त, राउरकेला।
Gulabi Jagat

Gulabi Jagat

    Next Story