ओडिशा

राउरकेला: अंतिम चरण में बिरसा मुंडा स्टेडियम का निर्माण

Gulabi
19 Feb 2022 6:46 AM GMT
राउरकेला: अंतिम चरण में बिरसा मुंडा स्टेडियम का निर्माण
x
बिरसा चौक स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है
राउरकेला : बिरसा चौक स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है एवं यह अंतिम चरण में पहुंचा है। मार्च महीने में इसके पूरा होने की उम्मीद है। 2007-08 में इसका निर्माण कार्य शुरु किया गया था। लोक निर्माण विभाग की ओर से 2.35 करोड़ की लागत पर चहारदीवारी, गैलरी व अन्य विकास का काम किया गया था। इससे यहां बड़े खेल का आयोजन संभव नहीं था। राउरकेला स्मार्ट सिटी बनने के बाद 10 एकड़ क्षेत्र में विकास कार्य करने का नक्शा तैयार किया गया। 13 दिसंबर 2019 को इसके लिए 138.96 करोड़ की योजना प्रस्तुत करने के साथ ही काम शुरु किया गया।
राउरकेला में इस्पात स्टेडियम, बीजू पटनायक हॉकी स्टेडियम के अलावा कोई बड़ा स्टेडियम नहीं था। खास कर राज्य सरकार का नगर निगम क्षेत्र में बड़ा स्टेडियम नहीं होने के कारण बिरसा मुंडा स्टेडियम के विकास की मांग की जाती रही थी। राज्य खेल विभाग की ओर से बिरसा चौके के पास स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम के विकास की योजना बनायी गई। लोक निर्माण विभाग के जरिए 2008 में 2.35 करोड़ की लागत पर विकास का काम हुआ था जिसमें चहारदीवारी के साथ गैलरी का निर्माण शुरु किया गया पर आवश्यक राशि नहीं मिलने के कारण यह काम रुक गया। मैदान को समतल करने के साथ ही आवश्यक कार्य में तेजी नहीं आ पायी थी। यहां कुछ खेल संगठनों के द्वारा मैच का आयोजन किया जाता था तब इसकी मरम्मत होती थी। राज्य खेल मंत्री एवं खेल विभाग के अधिकारियों ने स्टेडियम का दौरा करने के बाद विकास का काम कराने का भरोसा दिया गया था। राउरकेला को स्मार्ट सिटी की मान्यता मिलने के बाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से इसके सर्वांगीण विकास का निर्णय लिया गया। 2018 में भुवनेश्वर में स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक हुई थी जिसमें इस स्टेडियम के विकास का प्रस्ताव पारित किया गया था। दस एकड़ जमीन पर स्टेडियम निर्माण के लिए 138.96 करोड़ रुपये का आकलन किया गया। यहां दस हजार दर्शक क्षमता वाला स्टेडियम, कृत्रिम टर्फ, सिथेटिक ट्रैक के जरिए एथलेटिक ट्रैक, स्पो‌र्ट्स ऑथरिटी आफ इंडिया के द्वारा निर्धारित नियम के अनुसार स्वीमिग पुल, जिम्नाजियम, मैदान में प्रकाश के लिए फ्लड लाइट, वीआइवी गैलरी, फैविलियन, अधिकारियों के लिए कार्यालय सात दो गैलरी का निर्माण का काम चल रहा है। दिव्यांगों के आने जाने का रास्ता भी होगा। ट्रैफिक समस्या के समाधान के लिए यहां भूमिगत पार्किंग की व्यवस्था है जहां एक साथ 181 कार रखे जा सकेंगे।फुटबॉल खेल के लिए यहां मैदान उसी तरह का बनाया जा रहा है।
Next Story