ओडिशा

जिले में लगातार बढ़ रहा दुष्कर्म का वारदात, 47 महीने में 282 मामले, 162 नाबालिग हुई शिकार

Gulabi
20 Dec 2021 6:02 AM GMT
जिले में लगातार बढ़ रहा दुष्कर्म का वारदात,  47 महीने में 282 मामले, 162 नाबालिग हुई शिकार
x
जिले में लगातार बढ़ रहा दुष्कर्म का वारदात
राउरकेला : सुंदरगढ़ जिला अंतर्गत राउरकेला पुलिस जिले में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहा है। जिले में दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। नवंबर 2018 से अबतक 47 महीने में राउरकेला में किशोरी, युवती व महिला से दुष्कर्म के 282 मामले दर्ज किए गए हैं। चार साल के आंकड़ों में 2018 में 67 मामले, 2019 में 64, 2020 में 82 मामले तथा 2021 में नवंबर महीने तक 69 दुष्कर्म के मामले दर्ज किए जा चुके हैं। 282 मामलों में 162 नाबालिग दुष्कर्म के शिकार हुए हैं। औसत हर महीने छह दुष्कर्म के मामले दर्ज किए जा रहे हैं। इस दौरान दुष्कर्म के मामले में 317 आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं। सबसे अधिक 37 दुष्कर्म के मामले लहुणीपाड़ा थाना में दर्ज हैं जबकि प्लांट साइट दूसरे स्थान पर है यहां 29 मामले दर्ज हुए हैं। ब्राह्मणीतरंग थाना क्षेत्र में 20 मामले दर्ज हुए।
नवंबर 2018 से 2021 तक
थाना दुष्कर्म, महिला, किशोरी, गिरफ्तार
-ब्राह्मणी तरंग 20, 13, 17 45
- लहुणीपाड़ा 37 24 13 17
बंडामुंडा 15 07 8 18
प्लांट साइट 29 21 08
बणई 17, 05,
रघुनाथपाली 17, 10
बिसरा 14 9 05 19
केबलांग 16 12 04 24
कोइड़ा 9 08
चांदीपोष 12, 08
टिकायतपाली 9
उदितनगर 16
झीरपानी 08
सेक्टर-19 09
सेक्टर-7 19
सेक्टर-15 07
छेंड में 11
महिला थाना में 08 अवैध डिपो से एक लाख की लकड़ी जब्त :शनिवार के दिन, संबलपुर मंडल विजिलेंस की फारेस्ट विंग और संबलपुर सदर वन विभाग की ओर से एक अवैध डिपो पर औचक छापेमारी कर एक लाख रुपये की लकड़ी जब्त की गई।
संबलपुर जिला के जुजुमुरा थाना अंतर्गत झाकरपाली गाव में एक डिपो में लकड़ी की अवैध जमाखोरी के बारे में सूचना मिलने पर, विजिलेंस के फारेस्ट विंग द्वारा वन विभाग के साथ मिलकर संयुक्त छापेमारी मारी की गई। इस छापेमारी के दौरान 100 वर्गफुट फर्नीचर निर्माण और खिलौना बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली कच्ची लकड़ी जब्त की गई। इस लकड़ी की कीमत एक लाख रुपये बताई गई है। इस संबंध में संबलपुर वनमंडल के अंतर्गत सदर रेंज में एक मामला दर्ज किया गया है और आगे की जाच की जारी है।
Next Story