
x
Bhubaneswar भुवनेश्वर: मौसम विभाग ने शनिवार को बताया कि 13 अक्टूबर तक दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे ओडिशा के कई जिलों में बारिश हो सकती है। यह सिस्टम थाईलैंड की खाड़ी और आसपास के इलाकों में अभी बने हुए साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवाती परिसंचरण) के असर से बनने की उम्मीद है। यह सर्कुलेशन समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है और इसके 11 अक्टूबर तक अंडमान सागर में पहुंचने की संभावना है। कम दबाव का क्षेत्र बनने से इस इलाके के मौसम पर असर पड़ सकता है और ओडिशा के कुछ हिस्सों में बारिश का अनुमान है।
8 जिलों के लिए येलो वॉर्निंग
मौसम विभाग ने राज्य के आठ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के लिए येलो वॉर्निंग जारी की है। इन जिलों में मयूरभंज, केंदुझार, कटक, जाजपुर, भद्रक, बालेश्वर, जगतसिंहपुर और केंद्रपाड़ा शामिल हैं। इन जिलों के लोगों को सलाह दी गई है कि वे मौसम की जानकारी पर नज़र रखें और सरकारी सलाह का पालन करें।
Next Story





