
Odisha ओडिशा : पिछले 4 दिनों से हड़ताल पर रहे निजी बस कर्मियों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया, जिसके बाद शनिवार को बसें चलने लगीं। इससे यात्री खुश दिखे। प्रमुख शहरों व कस्बों से सभी रूटों पर बस सेवाएं शुरू हो गई हैं। राज्य के निजी बस संचालकों ने शुक्रवार रात पुरी में बैठक कर बसें चलाने का निर्णय लिया। दूसरी ओर हड़ताली चालक संघ में दो फाड़ हो गए। अधिकांश ने सरकार द्वारा मांगें मान लिए जाने के बाद लिखित गारंटी देने की शर्त को अनुचित बताते हुए आंदोलन समाप्त कर दिया। ड्यूटी पर उपस्थित होने का निर्णय लिया। सुबह से ही बसें व लॉरी चलती रहीं। पेट्रोल पंपों पर ईंधन की रुकी आपूर्ति फिर से शुरू हो गई। चालक संघ के मंगलवार से हड़ताल पर चले जाने के कारण मुख्य रूटों पर केवल आरटीसी, एमओ बसें ही चलीं। इनकी संख्या कम होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।





