ओडिशा

ओडिशा में जारी ठंड का प्रकोप, जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Gulabi
18 Dec 2021 11:48 AM GMT
ओडिशा में जारी ठंड का प्रकोप, जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
x
ओडिशा में जारी ठंड का प्रकोप अगले 5 दिनों तक जारी रहेगा
ओडिशा में जारी ठंड का प्रकोप अगले 5 दिनों तक जारी रहेगा। पूरे प्रदेश में ठंड जारी रहेगी। मौसम विभाग केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे में सबसे कम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दरिंगबाड़ी शहर में रिकार्ड किया गया है। राज्य के 6 शहरों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है। उसी तरह से 11 डिग्री के नीचे राज्य के 8 84 हैं। फुलवाड़ी शहर में तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस, कोरापुट में 9 डिग्री सेल्सियस, टिटलागढ़ में 9.3 डिग्री सेल्सियस, झारसुगुड़ा में 9.6 डिग्री सेल्सियस, केंदुझर में 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। उसी तरह से सुंदरगढ़ में 10 डिग्री सेल्सियस, भवानीपटना में 10 डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर में 12.2 डिग्री सेल्सियस एवं कटक में 12 डिग्री सेल्सियस रात का तापमान रिकॉर्ड किए जाने की जानकारी मौसम विभाग केंद्र की तरफ से दी गई है।
मौसम विभाग का केंद्र के वैज्ञानिक उमा शंकर दास ने कहा है कि राज्य की तटीय इलाके में काफी तेजी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। तटीय जिलों में तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। चांदबाली में स्वभाविक से 3.4 डिग्री सेल्सियस तापमान कम रिकॉर्ड किया गया है जबकि टिटलागढ़ में 3.1, भुवनेश्वर में 3 डिग्री सेल्सियस तथा अन्य कुछ जगहों पर तापमान स्वभाविक से 2 डिग्री सेल्सियस तक कम रिकॉर्ड किया गया है।
अगले 5 दिन तक यह स्थिति बनी रहेगी और इस दौरान कुछ जगहों पर स्वभाविक से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के विशेषज्ञ प्रोफेसर सुरेंद्रनाथ पशुपालक ने कहा है कि भुवनेश्वर के साथ दक्षिण तटीय ओडिशा में रात के तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती।
Next Story