ओडिशा

Odisha Weather Update: कई जिलों में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी

Bharti Sahu 2
27 July 2024 3:27 AM GMT
Odisha Weather Update: कई जिलों में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी
x
Odisha Weather Update: दो दिनों के दौरान यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा। इसके चलते मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरी और तटीय ओडिशा में भारी वर्षा की संभावना जताई है।
इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी
वहीं, उत्तर और पश्चिम ओडिशा के कुछ जिलों में शुक्रवार से ही भारी वर्षा हो रही है। अनुगुल, ढेंकानाल, जाजपुर, संबलपुर, देवगढ़, सोनपुर, बरगढ़, झारसुगुड़ा, सुंदरगढ़ और बलांगीर जिलों में कुछ जगहों पर भारी वर्षा की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों तक वर्षा से राहत नहीं मिलने वाली है। कुछ जिलों में 200 मिमी तक वर्षा हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि भारी वर्षा के कारण अचानक बाढ़ आ सकती है। राज्य के अन्य सभी हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। संबलपुर जिला में नहीं के बराबर वर्षा के बाद अब सावन के महीने में वर्षा की शुरुआत हो चुकी है। संबलपुर में पहली सोमवारी की शाम छिटपुट वर्षा शुरु हुई थी और मंगलवार के दिन से अबतक रुक रुककर वर्षा जारी है।
संबलपुर महानगर निगम इलाके के लोगों को इस वर्षा से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नाली नालों में कचरे जमा होने से वर्षा का पानी निष्कासित नहीं होकर सड़कों पर बहने लगा है।
Next Story