ओडिशा

ओडिशा: तेंदुए की खाल के साथ दो गिरफ्तार

Rani Sahu
24 April 2023 4:54 PM IST
ओडिशा: तेंदुए की खाल के साथ दो गिरफ्तार
x
भुवनेश्वर (आईएएनएस)| ओडिशा पुलिस ने कंधमाल जिले में एक तेंदुए की खाल जब्त की है और वन्यजीव व्यापार में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। राज्य पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने कंधमाल जिले के खजूरीपाड़ा में रविवार शाम छापा मारा और दो अपराधियों के कब्जे से तेंदुए की खाल जब्त की।
ईओडब्ल्यू के अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों की पहचान कंधमाल जिले के रहने वाले सुजीत राजस्वदीप और धनंजय बेहरा के रूप में हुई है।
उन्होंने कहा कि जब्त तेंदुए की खाल को जैविक परीक्षण के लिए भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून भेजा जाएगा।
--आईएएनएस
Next Story