
Odisha ओडिशा : मयूरभंज जिले में एक महीने से ज़्यादा समय तक 11 साल की आदिवासी लड़की के साथ कथित तौर पर बार-बार बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
लड़की की माँ ने 3 अगस्त को खुंटा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी कि 14 जून से 27 जुलाई के बीच अलग-अलग जगहों पर नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर पीड़िता के जीजा समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
नाबालिग आरोपी को राउरकेला के बाल संरक्षण गृह भेज दिया गया है, जबकि अन्य दो को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
खुंटा पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक पंचानन मोहंती ने संवाददाताओं को बताया, "लड़की और आरोपी का अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में लड़की का बयान भी दर्ज किया गया।"
उन्होंने बताया कि आरोपी पीड़िता को अलग-अलग जगहों पर ले गए और उसके साथ बार-बार बलात्कार किया।





