ओडिशा

ओडिशा त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव: पंचायतीराज विभाग की तरफ से जिला परिषद अध्यक्ष के लिए निर्णायक आरक्षण सूची प्रकाशित

Gulabi
8 Jan 2022 10:41 AM GMT
ओडिशा त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव: पंचायतीराज विभाग की तरफ से जिला परिषद अध्यक्ष के लिए निर्णायक आरक्षण सूची प्रकाशित
x
ओडिशा त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव
भुवनेश्वर। पंचायतीराज विभाग की तरफ से शनिवार को जिला परिषद अध्यक्ष पदवी के लिए निर्णायक आरक्षण सूची प्रकाशित की गई। अनुसूचित जाति एवं जनजाति तथा महिलाओं के लिए आरक्षण सूची प्रकाशित की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में जल्द ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने वाले हैं। चुनाव के लिए सभी प्रकार की तैयारी अंतिम चरण में है। केवल चुनाव तिथि की घोषणा होनी बाकी है।
इससे पहले आज जिला परिषद अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण सूची प्रकाशित की गई है। इस सूची के मुताबिक 30 जिला में से 15 जिला परिषद अध्यक्ष पद अर्थात 50 प्रतिशत सीट महिलाओं के लिए संरक्षित रखी गयी है। इसके साथ ही अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 7 जिला परिषद अध्यक्ष पद संरक्षित रखा गया है। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अनुगुल, कटक, कालाहांडी, केन्दुझर, गजपति, नयागड़, देवगड़ जिले को गैर संरक्षित जिले के रूप में रखा गया है। उसी तरह से कंधमाल जिले को एसटी महिला, कोरापुट जिला को एसटी महिला, नवरंगपुर जिला को एसटी, केन्द्रापड़ा जिला को एससी महिला के लिए आरक्षित रखा गया है.
उसी तरह से जगतसिंहपुर जिला को एसटी, खुर्दा, झारसुगुड़ा एवं ढेंकानाल जिले को महिला, नुआपड़ा जिले को महिला, पुरी जिले को महिला, बलांगीर जिले को महिला, सम्बलपुर जिले को महिला, गंजाम जिले को महिलाओं के लिए आरक्षित घोषित किया गया है। बरगड़, बालेश्वर ए​वं सोनपुर जिले को गैरसंरक्षित जिले के रूप में घोषित किया गया है। उसी तरह से बौद्ध, जाजपुर, भद्रक जिला एससी, मयूरभंज एवं मालकानगिरी जिला एसटी, रायगड़ा एवं सुन्दरगड़ जिला एसटी के लिए संरक्षित रखा गया है।
अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित सात जिले
इन सात जिलों में जिला परिषद अध्यक्ष पद अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किया गया है। इन सात जिलों में कंधमाल, कोरापुट, नबरंगपुर, मयूरभंज, मलकानगिरी, रायगडा और सुंदरगढ़ जिला शामिल है।
Next Story