ओडिशा

ओडिशा: इस 71 वर्षीय आदिवासी महिला ने लगाई जीत की हैट्रिक, लगातार तीसरी बार पंचायत समिति की बनी अध्यक्ष

Deepa Sahu
17 March 2022 12:27 AM IST
ओडिशा: इस 71 वर्षीय आदिवासी महिला ने लगाई जीत की हैट्रिक, लगातार तीसरी बार पंचायत समिति की बनी अध्यक्ष
x
ओडिशा (Odisha) के गंजाम जिले में 71 वर्षीय आदिवासी महिला (Tribal Woman) लगातार तीसरी बार पंचायत समिति की अध्यक्ष (Chairperson of Panchayat Samiti) बनी है।

बरहामपुर (ओडिशा): ओडिशा (Odisha) के गंजाम जिले में 71 वर्षीय आदिवासी महिला (Tribal Woman) लगातार तीसरी बार पंचायत समिति की अध्यक्ष (Chairperson of Panchayat Samiti) बनी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साईबनी मलिक (Saibani Mallick) को सर्वसम्मति से सोरदा पंचायत समिति का अध्यक्ष चुना गया है, जिसमें 26 पंचायतें हैं और शीर्ष पद अनुसूचित जनजाति की महिलाओं के लिए आरक्षित है।

अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को चुनाव हुआ था। इससे पहले, वह 2012 और 2017 में आदिवासी बहुल गंगापुर पंचायत से जीतकर समिति की अध्यक्ष बनी थीं। इस बार उन्होंने भगवानपुर पंचायत से चुनाव लड़ा था। अधिकारी ने कहा, ''चार बार समिति की सदस्य रहीं मलिक गंजाम में एकमात्र महिला हैं, जो तीसरी बार अध्यक्ष बनी हैं। गंजाम में 22 पंचायत समितियां हैं।"70 वर्षीय मलिक की राजनीतिक यात्रा 1993 में शुरू हुई थी, जब वह अपने गांव में वार्ड सदस्य के रूप में चुनी गईं। अधिकारी ने कहा कि 2002 में उन्हें पहली बार गंगापुर पंचायत में समिति सदस्य के रूप में नामित किया गया था।


Next Story