ओडिशा

ओडिशा: सुंदरगढ़ में सबसे कम 8 डिग्री तापमान दर्ज

Gulabi
26 Dec 2021 9:00 AM GMT
ओडिशा: सुंदरगढ़ में सबसे कम 8 डिग्री तापमान दर्ज
x
सुंदरगढ़ में सबसे ज्यादा ठंड
राउरकेला : ओडिशा में शुक्रवार की रात को सुंदरगढ़ में सबसे कम 8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। राज्य के नौ स्थानों पर तापमान 12 डिग्री से कम रहा। एक सप्ताह से जिले में पारा गिरा है एवं आने वाले कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से ठंड जारी रहने के साथ ही राज्य के कुछ स्थानों पर बारिश की भी संभावना व्यक्त की गई है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य में तापमान गिरा है एवं हर क्षेत्र में ठंड महसूस की जा रही है। सुंदरगढ़ शहर सबसे ठंडा शहर रहा। यहां तापमान 8 डिग्री था। वहीं, कटक में 13.5 डिग्री, भुवनेश्वर में 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। झारसुगुड़ा में 11 डिग्री, क्योंझर में 10.4 डिग्री, फुलबानी में 8.5 डिग्री, सोनपुर में 11 डिग्री, बलांगीर में 11 डिग्री, बौद्ध में 10 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। इस वर्ष 15 दिन देर से प्रदेश में ठंडी हवा पहुंची। आने वाले कुछ दिनों में तापमान कम होगा। जनवरी व फरवरी में तापमान स्वाभाविक से अधिक होने का अनुमान मौसम विभाग की ओर से किया गया है। पिछले एक सप्ताह से राज्य में ठंड महसूस की जा रही है। ठंडी हवा चलने से जन जीवन अस्त व्यस्त रहा। राज्य में उत्तर दिशा से हवा आने के कारण यह ठंडा एवं शुष्क है। इससे रात के समय अधिक ठंड महसूस हो रहा है। बंगाल की खाड़ी में प्रवेश कर आने से राज्य में तापमान में हल्की गिरावट आएगी। 27 एवं 28 दिसंबर को कहीं कहीं बारिश भी हो सकती है।
Next Story