ओडिशा

ओडिशा: भुवनेश्वर पहुंचे देश के राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

Gulabi
19 Feb 2022 1:10 PM GMT
ओडिशा: भुवनेश्वर पहुंचे देश के राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत
x
यहां से कड़ी सुरक्षा के बीच राष्ट्रपति का कारकेड राजभवन पहुंचा
भुवनेश्वर। राष्ट्रपति रामनाथ रामनाथ कोविंद शनिवार को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर पहुंचे, राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भुवनेश्वर में राष्ट्रपति का स्वागत किया। राष्ट्रपति वायुसेना के विशेष विमान से भुवनेश्वर बीजू पटनायक एयरपोर्ट पर पहुंचे। इस अवसर पर मुख्य सचिव सुरेश चंद्र महापात्र, पुलिस महानिदेशक सुनील बंशल प्रमुख उपस्थित थे। राष्ट्रपति का विमान दो बजकर 28 मिनट पर भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर उतरा, जबकि दो बजकर 50 मिनट पर राष्ट्रपति एयरपोर्ट से ही हेलीकाप्टर के जरिए पुरी के लिए रवाना हो गए। राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल भी पुरी के लिए रवाना हुए हैं। वहीं, राष्ट्रपति के जाने के बाद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक नवीन निवास के लिए रवाना हुए। पुरी तालबणिया में बनाए गए विशेष हेलीपैड पर राष्ट्रपति का हेलीकाप्टर लैंड किया। यहां से कड़ी सुरक्षा के बीच राष्ट्रपति का कारकेड राजभवन पहुंचा।
राष्ट्रपति के दौरे को लेकर भुवनेश्वर एयरपोर्ट से लेकर पुरी जगन्नाथ मंदिर तक सुरक्षा के चाकचौबंद इंतजाम किए गए हैं। राष्ट्रपति शाम को महाप्रभु जगन्नाथ का दर्शन करेंगे। इस कारण जगन्नाथ मंदिर को अपराह्न चार से शाम छह बजे तक आम भक्तों के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं, राष्ट्रपति का स्वागत करने के लिए पुलिस एडीजी, मुख्य सचिव प्रमुख जगन्नाथ धाम पहुंच गए हैं। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए पुरी स्थित राजभवन से लेकर जगन्नाथ मंदिर तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। श्रील प्रभुपाद भक्ति सिद्धांत सरस्वती गोस्वामी महाराज (गौड़ीय मठ मिशन के प्रतिष्ठाता) के 150वीं जयंती समारोह में भाग लेने के लिए राष्ट्रपति दो दिवसीय ओडिशा दौरे पर आए हैं। 20 फरवरी को राष्ट्रपति श्री चैतन्य गौड़ीय मठ जाएंगे। यहां पर वह करीबन 15 मिनट तक रुकेंगे। इसके बाद यहां से राष्ट्रपति का काफिला सीधे शरधाबाली सभा स्थल में पहुंचेगा। यहां पर आयोजित श्रील प्रभुपाद भक्ति सिद्धांत सरस्वती गोस्वामी महाराज (गौड़ीय मठ मिशन के प्रतिष्ठाता) के 150वीं जयंती समारोह में वह हिस्सा लेंगे। तीन साल तक चलने वाले इस समारोह का राष्ट्रपति विधिवत उद्घाटन करेंगे। पूर्वाह्न 11 से 12 बजे तक राष्ट्रपति इस कार्यक्रम में रहेंगे। इसके बाद वह भुवनेश्वर के लिए रवाना हो जाएंगे।
कोविड पाजिटिव हो जाने से पुरी के गजपति महाराज दिव्य सिंहदेव राष्ट्रपति के स्वागत के स्वागत के साथ अन्य कार्यक्रम में भाग नहीं ले पाएंगे। राष्ट्रपति के दौरे का कार्यक्रम कोविड प्रतिबंध के बीच हो रहा है ऐसे में गजपति महाराज का कोविड टेस्ट किया गया था। गजपति महाराज की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। वह एक सप्ताह तक संगरोध में रहेंगे। ऐसे में वह राष्ट्रपति के स्वागत व अन्य कार्यक्रम में भाग नहीं ले पाएंगे, यह जानकारी श्रीनअर की तरफ से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। राष्ट्रपति तीसरी बार पुरी दौरे पर आ रहे हैं। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए पुरी जिला प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है। राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थल की वरिष्ठ अधिकारी बारिकी से जांच कर रहे हैं। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, इईजी, पुरी एसपी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। पुरी जगन्नाथ मंदिर के बाहर बड़दांड में एक अस्थाई रेस्ट सेड बनाया गया है। यहीं पर पुरी जगन्नाथ मंदिर के मुख्य प्रशासक व अन्य वरिष्ठ अधिकारी राष्ट्रपति का स्वागत करेंगे। यह रेस्ट सेड जूता व अन्य रखने के लिए बनाया गया है।
Next Story