
x
Parlakhemundi परलाखेमुंडी: ओडिशा के गजपति जिले में एक सरकारी विभाग में नवनियुक्त जूनियर इंजीनियर को पीने के पानी की जगह मूत्र परोसने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक चपरासी को नोटिस जारी कर अपनी कथित भूमिका स्पष्ट करने को कहा है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। हालांकि, चपरासी ने दावा किया कि उसने प्यूरीफायर मशीन से पानी लिया था और बोतल इंजीनियर के कमरे में रख दी थी और उसे इसके बाद क्या हुआ, इसकी कोई जानकारी नहीं है। पुलिस ने यह कार्रवाई परलाखेमुंडी स्थित ग्रामीण जल आपूर्ति एवं स्वच्छता (आरडब्ल्यूएसएस) विभाग के कार्यालय में हुई घटना के लगभग एक हफ्ते बाद की है। आरडब्ल्यूएसएस कार्यालय में 18 जुलाई को कार्यभार ग्रहण करने वाले जूनियर इंजीनियर ने आर उदयगिरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है कि 23 जुलाई को चपरासी ने उसे मानव मूत्र मिला पानी की बोतल परोसी थी।
पुलिस ने चपरासी को नोटिस जारी कर घटना में अपनी भूमिका स्पष्ट करने को कहा है। गजपति के एसपी जतिंद्र कुमार पांडा ने पीटीआई-भाषा को फोन पर बताया, "चपरासी के खिलाफ प्रथम दृष्टया कोई सबूत न होने पर उसे गिरफ्तार करने का कोई मतलब नहीं है। हमने कथित तौर पर मानव मूत्र मिला पानी जब्त कर लिया है और उसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। पुलिस ने चपरासी और इंजीनियर से नमूने भी एकत्र किए हैं।" अपनी शिकायत में, इंजीनियर ने कहा कि चपरासी ने उसे पीने के लिए पानी की एक बोतल दी। थोड़ा पानी पीने के बाद, उसे पानी की गंध और स्वाद देखकर शक हुआ कि उसमें कुछ और है।
इंजीनियर ने शिकायत में कहा कि उस समय मौजूद दो अन्य कर्मचारियों ने भी पानी चखा और उसका संदेह सही साबित हुआ। इसके बाद उन्होंने नमूना आरडब्ल्यूएसएस प्रयोगशाला भेजा। प्रारंभिक प्रयोगशाला परीक्षण में नमूने में 2.0 पीपीएम (पार्ट्स पर मिलियन) अमोनिया पाया गया, जिससे मूत्र संदूषण का संदेह पैदा हुआ। इंजीनियर ने संवाददाताओं से कहा, "अमोनिया का उच्च स्तर यह साबित करता है कि वह मूत्र था। मैंने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मैं पूरी जाँच चाहता हूँ। मैं अपमानित महसूस कर रहा हूँ।" चपरासी ने आरोप से इनकार किया। “मैं प्यूरीफायर मशीन से पानी लाया था। मैंने बोतल इंजीनियर के कमरे में रख दी और उसके बाद क्या हुआ, मुझे नहीं पता,” उन्होंने कहा।
TagsओडिशाइंजीनियरOdishaEngineerजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





