
Odisha ओडिशा : राज्य में इस साल जंगल में आग की घटनाएं पर्यावरणविदों को चिंतित कर रही हैं। एक जनवरी से आठ मई तक राज्य भर में 4500 हेक्टेयर से अधिक जंगल जल गए। सबसे अधिक घटनाओं से प्रभावित जिलों की सूची में रायगड़ा पहले स्थान पर है। वन विभाग की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट के मुताबिक... एक जनवरी से आठ मई के बीच राज्य में जंगल में आग की 28,963 घटनाएं दर्ज की गईं। इससे 4564.58 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ। पिछले साल प्रभावित 4067.05 एकड़ वन क्षेत्र की तुलना में करीब 500 हेक्टेयर अधिक आग लगी। इस साल वन क्षेत्रों में 20,363 घटनाएं हुईं, जबकि वन सीमा के बाहर के इलाकों में 8600 घटनाएं सामने आईं। इनमें से रायगड़ा संभाग में 2000 से अधिक आगजनी की घटनाएं दर्ज की गईं शनिवार को राज्य में 78 घटनाएं सामने आईं, लेकिन अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में इस साल की घटनाओं की संख्या 30,000 तक पहुंच सकती है। वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि अब तक हुई 99.97 प्रतिशत वन आग की घटनाओं पर काबू पा लिया गया है। उनका कहना है कि ज़्यादातर घटनाएं मानवीय भूल के कारण होती हैं, और कम ही अत्यधिक गर्मी के कारण होती हैं।





