ओडिशा

ओडिशा स्वास्थ्य अधिकारी: हाल ही में ओमीक्रोन प्रभावित देशों से लौटे 380 लोग

Kunti Dhruw
2 Dec 2021 3:14 PM GMT
ओडिशा  स्वास्थ्य अधिकारी:  हाल ही में ओमीक्रोन प्रभावित देशों से लौटे 380 लोग
x
कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन से प्रभावित देशों से 380 लोग इस सप्ताह की शुरुआत में ओडिशा लौटे हैं.

भुवनेश्वर, कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन से प्रभावित देशों से 380 लोग इस सप्ताह की शुरुआत में ओडिशा लौटे हैं और उनमें से किसी में भी संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

इस नए स्वरूप की पहचान सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में हुई है। लोक स्वास्थ्य निदेशक निरंजन मिश्रा ने बताया कि 'खतरे' वाले देशों से लौट रहे लोगों में संक्रमण की पुष्टि नहीं होने के बाद भी उन्हें सात दिन तक घर पर पृथकवास में रहना होगा। इसके आठवें दिन फिर उनकी जांच होगी।
स्वास्थ्य अधिकारी ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि सोमवार को 224 लोग लौटे और इसके एक दिन बाद 156 लोग लौटे हैं। जिलों को निगरानी के लिए सूचित किया गया है। इसी बीच ढेंकनाल नगर निगम में एक कॉलेज में 33 विद्यार्थियों के संक्रमित पाए जाने के बाद उसे बंद कर दिया गया। वहीं राज्य में कोविड-19 के 252 और नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10.5 लाख हो गई। वहीं दो और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 8,415 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार ओडिशा में 2,434 मरीजों का उपचार चल रहा है और 10.39 लाख लोग स्वस्थ हो चुके हैं।


Next Story