
x
Malkangiri मलकानगिरी: ओडिशा के मलकानगिरी जिले में एक सरकारी आवासीय विद्यालय के छात्रावास में कक्षा 10 की छात्रा द्वारा बच्चे को जन्म दिए जाने के बाद जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षा देने के बाद छात्रावास लौटने पर छात्रा ने सोमवार को एक बच्ची को जन्म दिया। एसटी एवं एससी विकास, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने कहा, "लड़कियों के छात्रावास में पुरुषों का प्रवेश वर्जित है। हमें नहीं पता कि वह गर्भवती कैसे हुई।" उन्होंने कहा, "स्वास्थ्य कर्मियों को छात्रावास में रहने वाली सभी छात्राओं की साप्ताहिक जांच करनी चाहिए।
इस घटना से पता चलता है कि स्वास्थ्य कर्मी अपना काम ठीक से नहीं कर रही थी।" अधिकारियों ने बताया कि लड़की और बच्चे को चित्रकोंडा के उप-मंडलीय अस्पताल ले जाया गया और फिर मलकानगिरी जिला मुख्यालय अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि बच्चे और मां दोनों की हालत स्थिर है। लड़की के माता-पिता ने स्कूल प्रशासन से जानना चाहा कि प्रसव पीड़ा शुरू होने तक गर्भावस्था को कैसे छिपाया गया। जिला कल्याण अधिकारी श्रीनिवास आचार्य ने कहा कि यह संभावना है कि लड़की छुट्टियों में घर जाने के दौरान गर्भवती हो गई होगी। उन्होंने कहा, "विभागीय जांच शुरू हो चुकी है।" उन्होंने कहा कि लड़की को गर्भवती करने के संदेह में एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
Tagsओडिशासरकारी स्कूलodishagovernment schoolजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





