ओडिशा

ओडिशा सरकार ने प्रताप सामल को थमाया अनिवार्य सेवानिवृत्ति पत्र, पढ़ें क्या है पूरा मामला

Gulabi
18 Nov 2021 12:38 PM GMT
ओडिशा सरकार ने प्रताप सामल को थमाया अनिवार्य सेवानिवृत्ति पत्र, पढ़ें क्या है पूरा मामला
x
सरकार ने प्रताप कुमार सामल को अनिवार्य सेवानिवृत्ति पत्र थमा द‍िया है
ओडिशा सरकार ने गुरुवार को ओडिशा राज्य पुलिस हाउस‍िंंग निगम के पूर्व उप प्रबंधक प्रताप कुमार सामल को अनिवार्य सेवानिवृत्ति पत्र थमा द‍िया है। प्रताप को मिलाकर राज्‍य सरकार अब तक 131 भ्रष्ट अधिकारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्त दे चुकी है। सामल फिलहाल विजिलेंस रिमांड पर है। उसके पास से 14 करोड़ 87 लाख रुपये आय से अधिक चल-अचल संपत्ति का पता चला था। यह संपत्ति उनकी आय से 1087 गुना अधिक है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रदेश में कार्यरत अधिकारियों को सख्त संदेश दिया है कि उनके शासन में भ्रष्टाचार की कोई जगह नहीं है और यदि भ्रष्टाचार करते पकड़े जाएंगे तो फिर आपको नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा। इसी क्रम सरकार ने ओडिशा राज्य पुलिस हाउसिंग निगम के पूर्व डिप्टी मैनेजर प्रताप समाल को रिटायरमेंट का लेटर पकड़ा दिया गया है। सरकार अब तक प्रताप सहित 131 भ्रष्ट अधिकारियों को रिटायरमेंट दे चुकी है।
स्वच्छता व नैतिकता बनाए रखने के साथ ही लोगों को स्वच्छ, कुशल व जवाबदेही प्रशासनिक सेवा मुहैया कराने के लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का निरंतर प्रयास जारी है। हर समय प्रशासनिक व्यवस्था में स्वच्छता पर फोकस दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार राज्य सरकार भ्रष्ट व कामचोर अधिकारियों के खिलाफ जीरो टलरेंस नीति अपनाते हुए सख्त कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने ओडिशा राज्य पुलिस गृह निर्माण एवं कल्याण निगम के पूर्व डिप्टी मैनेजर प्रताप कुमार सामल को अनिवार्य रिटायरमेंट का लेटर पकड़ा दिया है। इससे पहले उसे निलंबित किया गया था और वह फिलहाल जेल में हैं। हाल ही उसके आवास पर सतर्कता विभाग ने छापा मारा था और उनके पास से 14 करोड़ 87 लाख रुपये आय से अधिक संपत्ति जब्त की थी। सामल के पास यह संपत्ति उनकी आय से 1087 गना ज्यादा होने की बात सतर्कता विभाग ने कही थी। आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में सतर्कता विभाग ने उसे गिरफ्तार किया है।
Next Story