
Odisha ओडिशा :पर्यावरण संरक्षण को लेकर वन विभाग ने कमर कस ली है। वनों में आग लगने से रोकने के लिए विभाग कई एहतियात बरत रहा है। फिर भी दुर्घटनाएं होती रहती हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार की सुबह लक्ष्मीपुर और नारायणा टाउन रेंज में 47 जगहों पर जंगल में आग फैल गई थी। लक्ष्मीपुर विधायक पवित्रा सांता शनिवार की सुबह लक्ष्मीपुर से अलमंदा की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि कई जगहों पर जंगल में आग लग गई है। उन्होंने खुद और अपने कर्मचारियों के साथ आग पर काबू पाया। बाद में विधायक ने जिला वन अधिकारी केवी भास्कर राव को व्यक्तिगत रूप से फोन कर जानकारी दी, जिस पर वन अधिकारी भास्कर राव ने जवाब दिया कि इस समय 47 जगहों पर जंगल जल रहे हैं। इस पर पत्रकारों से बात करते हुए विधायक पवित्रा ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वन विभाग के अधिकारियों ने जंगलों में आग लगने की सूचना मिलने के बावजूद आग बुझाने का प्रयास नहीं किया





