
x
भुवनेश्वर/टोक्यो: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायककल यानी 11 अप्रैल 2023 को जापान से लौटने वाले हैं. मुख्यमंत्री ने बताया कि जापान के लोगों के लिए ओडिशा में पर्यटन के क्षेत्र में कई अवसर हैं.
ओडिशा में एक समृद्ध बौद्ध परंपरा और विरासत है। इसलिए, मुख्यमंत्री ने ओडिशा और जापान के बीच बौद्ध संस्कृति को जोड़ने के महत्व पर बल दिया।
मुख्यमंत्री ने ओडिशा और जापान के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने की बात कही। मुख्यमंत्री ने पर्यटन को बढ़ावा देने और अधोसंरचना के विकास के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री की जापान यात्रा के दौरान उन्होंने टोक्यो में निप्पॉन स्टील प्लांट का दौरा किया और अधिकारियों के साथ विभिन्न मामलों पर चर्चा की। नवीन पटनायक ने कहा कि केंद्रपाड़ा और जगतसिंहपुर में मेगा स्टील प्लांट स्थापित किया जाएगा।
बड़े पैमाने पर निवेश के साथ संयंत्रों का निर्माण राज्य की औद्योगिक समृद्धि का एक नया चलन पैदा करेगा।
Next Story