ओडिशा

दिल्ली बिस्फोट पर ओडिशा के मुख्यमंत्री ने जताया दुख, राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

SHIDDHANT
10 Nov 2025 11:23 PM IST
दिल्ली बिस्फोट पर ओडिशा के मुख्यमंत्री ने जताया दुख, राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
x
Odisha ओडिशा: मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोमवार को दिल्ली में लाल किला के पास हुए विस्फोट की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने इस हमले में निर्दोष लोगों की हुई मौत को दुखद बताते हुए कहा कि ऐसे अमानवीय कृत्य किसी भी सभ्य समाज में अस्वीकार्य हैं। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा, "भारत आतंकवाद और हिंसा के खिलाफ एकजुट है। ऐसी घटनाओं से देश की एकता और मजबूती को कभी कमजोर नहीं किया जा सकता। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में केंद्र सरकार निश्चित रूप से इस घटना की गहन जांच करेगी और दोषियों को जल्द से जल्द न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
वहीं, मुख्यमंत्री ने ओडिशा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से बातचीत कर राज्य में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस को सतर्क रहना होगा और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में गश्त बढ़ाई जाए और ओडिशा के हर बॉर्डर को सीलकर चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से बाली यात्रा उत्सव और अन्य बड़े सार्वजनिक आयोजनों के दौरान सुरक्षा चाक-चौबंद रखने पर जोर दिया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि राज्य के सभी प्रमुख शहरों, पर्यटन स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाई जाए तथा खुफिया तंत्र को भी सक्रिय किया जाए।
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि राज्य सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और केंद्र सरकार के संपर्क में है। मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इस बीच, ओडिशा पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को उच्च सतर्कता पर रहने के निर्देश जारी किए हैं। पुलिस ने लोगों को सोशल मीडिया पर ध्यान न देने की अपील करते हुए शहर में कुछ भी संदिग्ध दिखने पर पुलिस को सूचना देने की अपील की है। किसी भी जानकारी और सूचना के लिए पुलिस से संपर्क किया जा सकता है।
Tagsओडिशा मुख्यमंत्रीमोहन चरण माझीदिल्ली ब्लास्टलाल किला विस्फोटसुरक्षा व्यवस्थापुलिस सतर्कताडीजीपीबड़ी भीड़ वाले इलाकेबाली यात्रा उत्सवखुफिया तंत्र सक्रियजनता से अपीलअफवाहों से सावधानीसंदिग्ध गतिविधिसोशल मीडियापीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाकेंद्र सरकारनरेंद्र मोदीअमित शाहउच्च सतर्कताराज्य सुरक्षा निर्देशपुलिस गश्तसुरक्षा बल तैनातीओडिशा पुलिसआपात स्थिति तैयारीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story