
Odisha ओडिशा : मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा है कि भ्रष्ट अधिकारी चाहे कितने भी ऊंचे पद पर क्यों न हों, उनसे सख्ती से निपटा जाएगा और सभी सरकारी कर्मचारियों को जिम्मेदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। सोमवार को भुवनेश्वर के लोक सेवा भवन में आयोजित एक समारोह में सीएम ने लोक निर्माण, शहरी विकास, जल संसाधन, पंचायत राज और खाद्य नागरिक आपूर्ति विभागों में 964 नवनियुक्त अधिकारियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र (ज्वाइनिंग ऑर्डर) सौंपे। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार पारदर्शी तरीके से काम करती है और भ्रष्टाचार की जड़ों को मिटाने का लक्ष्य रखती है। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में विकासशील ओडिशा कार्यक्रमों के कार्यान्वयन के संदर्भ में, वह सभी कर्मचारियों से समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने का आग्रह करते हैं। कार्यक्रम में मंत्री रबीनारायण नायक, कृष्ण चंद्रपात्र, पृथ्वीराज हरिचंदन, कृष्ण चंद्र महापात्र, सरकार के मुख्य सचिव मनोज आहूजा, विकास आयुक्त अनुगर्ग और अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।





