
Odisha ओडिशा : ब्रह्मपुरा में 'फ्रेंड्स हेल्पिंग क्लब' (एफएचसी) के तत्वावधान में शनिवार को 9 से 25 वर्ष की 107 बालिकाओं, युवतियों व महिलाओं को निशुल्क सर्वाइकल कैंसर का पहला टीका लगाया गया। स्थानीय गजपति चौराहे के पास गांधी वस्त्र बाजार स्थित एफएचसी स्नेहम भवन में आयोजित कार्यक्रम में गंजाम जिला अतिरिक्त चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य अधिकारी (परिवार कल्याण) डॉ. वी. सरोजिनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर आयोजकों ने उनका अभिनंदन किया। शिशु रोग विशेषज्ञ टी. प्रकाश राव के नेतृत्व में चिकित्सा विशेषज्ञ इपारी नारायण राव, एस.के. बर्मा, रोशन कुमार, जमुल्ला नारायण राव व यू. श्रीधर मूर्ति ने टीका लगाया। ई. शिवप्रसाद राव, के. सत्यनारायण सुबुद्धि, एस. दुर्गा प्रसाद, धीरज चौधरी, पूर्णचंद्र सुबुद्धि ने टीकाकरण का पूरा खर्च दिया। इससे पहले डॉ. टी. प्रकाशराव ने लड़कियों और युवतियों के अभिभावकों को गर्भाशय-ग्रीवा कैंसर के टीकाकरण का महत्व समझाया। क्लब के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम की देखरेख की।





