ओडिशा

भतीजा गया सुधारगृह, चाची से दुष्कर्म करने का लगा आरोप

Gulabi
12 Jan 2022 11:51 AM GMT
भतीजा गया सुधारगृह, चाची से दुष्कर्म करने का लगा आरोप
x
50 वर्षीय चाची से दुष्कर्म किया
बीरमित्रपुर : रायबोगा थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय भतीजे ने अपनी50 वर्षीय चाची से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपित ने उसके हाथ दांत से काटे व सिर पर ईट से वार किया जिससे उसे गंभीर चोट लगी है। उसे राउरकेला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपित को पकड़ कर बाल सुधारगृह भेजा गया है। रायबोगा थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह चल रहा था। तब आरोपित ने अपनी चाची को भोजन देने के बहाने घर बुला लिया। घर आने पर उसने रसोई घर में उसके साथ जबरदस्ती करना चाहा। विरोध करने पर दांत से काटा एवं ईट उठाकर उसके सिर में वार कर दिया।
अचेत होकर उसके गिरने के बाद आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। कुछ देर बाद पीड़िता की बड़ी बहू वहां पहुंची तब उसे रक्तरंजित हालत में देखा। बेटों को इसकी सूचना मिलने पर वे वहां पहुंचकर मां को इलाज के लिए राउरकेला सरकारी अस्पताल ले गए। एसडीपीओ मानस रंजन प्रधान के निर्देश पर थाना अधिकारी अर्पिता खटुआ, एसआइ पद्मावती राउरकेला सरकारी अस्पताल पहुंचकर पीड़िता का बयान लिया। उसने सारी बात पुलिस को बतायी। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस द्वारा आरोपित को पकड़ कर जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश करने के साथ ही पुलिस घटना की जांच शुरू की है।
Next Story