ओडिशा

आज बेलपहाड़ के मिशन प्लांटेशन व फिटनेस ग्रुप द्वारा मनाया गया राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस

Gulabi
15 Dec 2021 4:18 PM IST
आज बेलपहाड़ के मिशन प्लांटेशन व फिटनेस ग्रुप द्वारा मनाया गया राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस
x
राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस
ब्रजराजनगर : बेलपहाड़ के मिशन प्लांटेशन व फिटनेस ग्रुप द्वारा आज मंगलवार को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया गया विशिष्ट शिक्षाविद सौम्यरंजन साहू कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तथा एस एन पंडा ने विशिष्ट अतिथि का दायित्व निभाया। उपस्थित सभी लोगो ने देश की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तथा राष्ट्र के उज्जवल भविष्य के लिए ऊर्जा संरक्षण की शपथ ली। समूह के 50 सदस्यों ने गोमाडेरा तथा बेलपहाड़ के विभिन्न हिस्सों में साइकिल रैली के जरिये पर्चे बांट कर लोगो को ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक किया। संस्था प्रमुख हमीद महापात्र तथा सुनंत पंडा ने कार्यक्रम का संचालन किया। अशोक राउतराय, किशोर पंडा, सरोज प्रधान, राम सिदरिया, सरोज मिर्धा, संतोष साहू, पंचानन पाणिग्राही, राजेश टेटे तथा अन्य सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। इसी तरह बेलपहाड़ के बीईएम उच्च विद्यालय में भी राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस प्राचार्य रमा कार्तिक की अध्यक्षता में मनाया गया। छात्र ओमाग्नि पांडे ने कार्यक्रम का संचालन किया । विद्यालय के सह प्राचार्य अभय स्वाई समेत अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। ऊर्जा संरक्षण विषय पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। अल्पना बोहिदार, मोहम्मद शाहिद तथा इको क्लब के सदस्यों ने सहयोग किया।

Next Story