ओडिशा

पानी टंकी चौक से लेकर सदर अस्पताल के बीच सड़क पर गिरे मोबिल से दर्जन भर से अधिक वाहन चालक हुए हादसे का शिकार

Gulabi
16 Dec 2021 4:38 PM IST
पानी टंकी चौक से लेकर सदर अस्पताल के बीच सड़क पर गिरे मोबिल से दर्जन भर से अधिक वाहन चालक हुए हादसे का शिकार
x
वाहन चालक हुए हादसे का शिकार
संबलपुर: गुरुवार के पूर्वान्ह, स्थानीय मोदीपाड़ा स्थित पानी टंकी चौक से लेकर सदर अस्पताल के बीच सड़क पर गिरे मोबिल से दर्जन भर से अधिक वाहन चालक हादसे का शिकार हो गए। कई का हाथ तो कई का पैर टूट गया और उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। इसकी खबर लगते ही संबद्ध टाउन थाना पुलिस की गश्ती टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मोबिल पर रेत मिटटी डालकर फिसलन बंद किया।
सोमवार के पूर्वान्ह करीब साढ़े 9 बजे पानी टंकी चौक से सदर अस्पताल के बीच किसी वाहन से मोबिल लीक हुआ था और सड़क पर गिरा था। इसी के बाद उस रास्ते पर मोबिल की फिसलन से कई हादसे हुए।
Next Story